कहानी का नाम: "Reels की दुनिया में खोया सपना"
*आज के युवा की मुश्किलें: संघर्ष और सफलता की कहानी* कहानी का नाम: "Reels की दुनिया में खोया सपना" "कभी-कभी हम इतना दिखावा करने लगते हैं कि असली ज़िंदगी पीछे छूट जाती है..." नीरा, एक छोटे शहर की लड़की, पढ़ाई में होशियार थी और उसका सपना था कि एक दिन वो सरकारी अफसर बने। लेकिन जब से मोबाइल में Instagram आया, उसकी दुनिया बदल गई। रोज़ नई रील बनाना, ट्रेंडिंग सॉन्ग पर डांस करना और लाइक्स के पीछे भागना — उसकी आदत बन गई। धीरे-धीरे उसकी पढ़ाई छूट गई, दोस्त बनावटी हो गए और नीरा खुद को एक डिजिटल मुखौटा पहनाने लगी। एक दिन उसके पिता ने पूछा, "बिटिया, तेरा असली सपना क्या है?" नीरा चुप हो गई। उसी रात उसने पुरानी डायरी निकाली जिसमें लिखा था — “मैं अफसर बनना चाहती हूं, ताकि अपने पापा को फक्र महसूस करवा सकूं।” बस वहीं से नीरा ने इंस्टाग्राम बंद किया और ज़िंदगी ऑन कर ली। आज वो सोशल मीडिया से दूर है, लेकिन अपने असली मकसद के बेहद करीब है। --- इस कहानी से क्या सिख मिलती है? ट्रेंडिंग चीज़ें असली मकसद से भटका सकती हैं। सोशल मीडिया में जीने से अच्छा है, असली ज़िंदगी को जिया जाए। स...